बाह: चंबल के पड़ुआपुरा जंगल में लगी भीषण आग, वन्यजीवों पर बना संकट
पिनाहट ब्लॉक के पड़ुआपुरा के जंगल में रविवार सुबह 11 बजे भीषण आग भड़क उठी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर मौजूद बच्चों ने झाड़ियों में आग देखकर इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती गईं। बाद में ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।