Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
chitrakootnewslive
1
दबंग व्यक्ति ने किया जानलेवा हमला। #viralnews #tv9bharatvarsh #bharat #newslive #chitrakootpolice
Manikpur, Chitrakoot
| Mar 5, 2026
#viralnews
#tv9bharatvarsh
#bharat
#newslive
#chitrakootpolice
#national
#life_threatening
#crime
MORE NEWS
#चित्रकूट खबर का असर डीएम और एसपी ने चमरौहा रपटे पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा बचाव दल के साथ नाव में बैठकर पहुंचे गांव ग्रामीणों का हाल चाल जाना
Manikpur, Chitrakoot | Aug 21, 2026
बरदहा नदी में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण बरदहा नदी में आई बाढ़ से ग्राम पंचायत ऊंचाडीह के मजरा चमरौहा का संपर्क मार्ग प्रभावित होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति तथा आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। वर्तमान में बरदहा नदी में पीएसी की स्टीमर बोट लगाई गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों तक आवश्यक वस्तुओं का आदान-प्रदान एवं पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्टीमर बोट की व्यवस्था किए जाने पर जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इससे आवागमन एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में काफी सहूलियत हो रही है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने शिविर में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि पूर्व दिवस लगभग 100 लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाओं का लाभ लिया गया, जबकि आज दोपहर 2 बजे तक लगभग 75 लोगों को दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर गांव की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा सड़क, नाली एवं विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर सड़क एवं नालियों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। कुछ ग्रामीणों द्वारा बरदहा नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता बताई गई, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इसकी कार्ययोजना बनाकर प्राथमिकता से शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में होने वाली प्रमुख फसलों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मुख्य रूप से गेहूं, धान एवं सरसों की खेती की जाती है। जिलाधिकारी ने किसानों को चना, मूंग एवं मिलेट्स जैसी कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन फसलों में पानी की आवश्यकता अपेक्षाकृत कम होती है तथा किसानों को अच्छी पैदावार के साथ बेहतर आय भी प्राप्त हो सकती है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Manikpur, Chitrakoot | Aug 21, 2026
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ₹112.44 लाख की लागत से खरीदे गए वाहनों एवं मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु खरीदे गए नवीन वाहनों एवं मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगरपालिका परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कुल ₹112.44 लाख की लागत से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं स्वच्छता कार्यों के लिए आवश्यक उपकरण एवं मशीनरी क्रय की गई है। इनमें टाटा एससीई ईवी हॉपर टिपर डंपर (1.8 घन मीटर क्षमता) के 05 वाहन, जेसीबी स्किड स्टीयर लोडर (6 इंच, एक बकेट, 50 एचपी) का 01 वाहन तथा टाटा इंट्रा गोल्ड माउंटेड जेटिंग मशीन विथ ट्रैक्टर (1500 लीटर क्षमता) का 01 वाहन शामिल है। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए उपलब्ध कराए गए इन वाहनों एवं मशीनरी के माध्यम से नगर की सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा तथा कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी गति मिलेगी। जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन वाहनों एवं मशीनरी का प्रभावी एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा इनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था में इनका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाए तथा सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित वाहन को ही दें और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में प्रशासन एवं नगरपालिका का सहयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी लालजीत यादव, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला सहित सभासद व संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
Manikpur, Chitrakoot | Aug 21, 2026
जनपद चित्रकूट में बाढ़ से संबंधित जिलाधिकारी पुलकित गर्ग का बयान
Manikpur, Chitrakoot | Aug 21, 2026
#चित्रकूट विगत कई दिनों से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी है। कच्चे घरों में बारिश आफ़त बन कर टूट रही है ।जिले के कर्वी ब्लाक के भरतकूप थानाक्षेत्र के पहरा ग्राम पंचायत के मजरा बीहर में जोरदार बारिश के चलते ललक सिंह का कच्चा मकान ढह गया है जिससे परिवार इस भरी बरसात में पड़ोस के घर में शरण लिए हुए है।
Manikpur, Chitrakoot | Aug 21, 2026