बलरामपुर: सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव और रेस्क्यू के लिए की गई मॉक ड्रिल
गुरुवार सुबह 10:30 बजे सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव व रेस्क्यू के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिले के सभी विभागों के सहयोग से आयोजित मॉक ड्रिल में बाढ़ आने पर रेस्क्यू करने राहत सामग्री पहुंचाने एवं लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाने का प्रदर्शन एवं अभ्यास किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मॉक ड्रिल में उपस्थित रहे।