बलरामपुर: सीएमओ ने लालनगर सिपहिया व नबी नगर में टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण, 5 उदासीन परिवारों को समझा-बुझाकर करवाया टीकाकरण
सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने ग्राम लाल नगर सिपहिया और नबी नगर में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम कोमल पालीवाल और शालिनी सोनी टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। सीएचओ रुचि सिंह और नीतू कुशवाहा सीएचओ उपस्थित थीं। सीएमओ ने पांच टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को समझा बुझा कर टीकाकरण करवाया।