बलरामपुर: चौधरी डीह चौराहे पर बरसात से कीचड़ के कारण आवागमन में हो रही परेशानी, वाहन अक्सर फंस जाते हैं कीचड़ में
बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे चौधरी चौराहे से जयरामपुर खादर जाने वाले मार्ग पर बरसात से भारी कीचड़ होने के कारण ई रिक्शा फस गया जिसे किसी तरह से धक्का देकर लोगों द्वारा बाहर निकल गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर कीचड़ में फंस कर बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं। बरसात से सड़क पर जल जमाव एवं कीचड़ की स्थिति लगातार बनी हुई है जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई है।