बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के छात्रों को मिली राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, कुलपति ने कहा- 24 घंटे उठा सकेंगे लाभ
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ा तोहफा मिला है विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय क्लब की सदस्यता प्राप्त हुई है कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि शिक्षक व विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन लाइब्रेरी की सुविधाओ का लाभ उठा सकेंगे। देश-विदेश की डिजिटल पुस्तकें, शोध पत्र, वीडियो लेक्चर, पत्रिकाएं एवं अन्य अध्ययन आसानी से उपलब्ध होगी।