बलरामपुर: परसपुर चौराहे पर पुलिस वाहन की टक्कर से बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति की मौत
बुधवार गुरुवार की बीती रात लगभग 12:00 बजे हरैया थाना क्षेत्र के परसपुर चौराहे पर थाना हरैया की सरकारी बोलेरो ने बरामदे में सो रहे 45 वर्षीय पंकज जायसवाल नाम के व्यक्ति को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में जहां मातम पसरा है वही स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।