बलरामपुर: गौरा चौराहा थाने में मोहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
बुधवार शाम 5:00 बजे थाना गौरा चौराहा में आगामी त्योहार मोहर्रम की दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित धर्म गुरु, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान आदि से भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। युवाओं को अफवाहों से बचने एवं किसी भी प्रकार की अपवाह पर ध्यान न देने को कहा गया डीजे संचालकों को भी हिदायत दी गई।