मौजमाबाद: राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में ली कुलपति समन्वय समिति की बैठक
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी कौशल विकास समावेशी कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय उद्योगों एवं विश्वविद्यालय सहभागिता से रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शोध एवं अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करने पर भी जोर दिया।