मौजमाबाद: मौजमाबाद समेत 405 गांव में पेयजल सप्लाई हुई ठप्प, लोगों को हुई परेशानी
मौजमाबाद समेत 405 गांवों में पेयजल सप्लाई रुकी. इसमें दूदू के 108, नरेना के 79,सांभर के 176 गांव शामिल है. वहीं मंत्री के इलाके पचेवर में 42 गांवो की सप्लाई रुकी. बीसलपुर पंप हाउस दूदू पर सुबह 4 बजे से लाइट बंद. दरअसल 132 KV GSS पर केबल फाल्ट हुई थी.जलदाय विभाग के आलाधिकारी मुख्यालय पर मौजूद नहीं मिले.अक्सर जिम्मेदार इंजीनियर मुख्यालय छोड़ जयपुर चले जाते है।