मौजमाबाद: जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में लैब टेक्नीशियन किशन को किया गिरफ्तार
शहर के जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत किशन कटारिया को गिरफ्तार किया है। किशन पर ब्लड बैंक से 76 यूनिट प्लाज्मा चोरी करने का आरोप है। पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ करने में जुटी है।