मौजमाबाद: दूदू जिला कलेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला आईएएस प्रकाश राजपुरोहित ने
दूदू के जिला कलेक्टर पद का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस प्रकाश राजपुरोहित ने संभाला है। वह जयपुर के जिला कलेक्टर है। तत्कालीन दूदू जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका रिश्वत के मामले में नाम आने के बाद एपीओ कर दिए गए थे। ऐसे में यह पद खाली चल रहा था। जिस पर कार्मिक विभाग ने अतिरिक्त कार्यभार प्रकाश राजपुरोहित को सौंपा है। कार्यभार संभाल राजपुरोहित ने मीडिया से बात भी की।