लगातार हो रही कोयला चोरी की शिकायत पर आरपीएफ थाना प्रभारी भरत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार 4:00 बजे भीमसेन साहू निवासी सकोला के कब्जे से 4 बोरी चोरी का कोयले के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गणेश नगर के पास कोयला चोरी कर रहा था जिस पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई गई।