लालगंज: ब्लॉक सभागार लालगंज में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष में जन्मी बालिकाओं का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
लालगंज विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर बाद 1:00 बजे सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 1 वर्ष के भीतर जन्मी बालिकाओं का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया। बालिकाओं के अभिभावकों को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देकर पंजीकरण भी कराया गया।