भोपाल एयरपोर्ट रोड पर 3 गाड़ियां आपस में टकराई, 3 की मौके पर मौत
राजधानी भोपाल में कल देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एयरपोर्ट रोड पर तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके मौत हो गई। वहीं घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। दरअसल कल शनिवार देर रात को राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर जीप, सेंट्रो और एक्सयूवी आपस में टकराई।