धार जिले के दसाई और सुल्तानपुर में दीपावली के अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार गाय गोहरी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गांव में पारंपरिक आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पर्व के तहत मन्नतधारी जमीन पर औंधे मुंह लेट गए और उनके ऊपर से गायों का झुंड गुजरा। गायों के झुंड के मन्नतधारियों के ऊपर से निकलने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ आयोजन देखने के लिए मौजूद रही।
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2026