मिर्ज़ापुर: भटेवरा गांव में रसोई में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग, विवाहिता झुलसी
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के भटेवरा गांव में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे रसोई में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में विवाहिता झुलस गयी। परिजन उसे पीएचसी सर्रोई में इलाज के लिए ले गये, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों द्वारा मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बर्न वार्ड में विवाहिता को भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।