मिर्ज़ापुर: 17-18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर डीआईजी ने पुलिस लाइन सभागार में की बैठक, DM भी रही मौजूद
17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर डीआईजी आरपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी सिटी नितेश सिंह, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।