मिर्ज़ापुर: डीयूटी बढ़ाने की मांग को लेकर पीआरडी के जवानों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
पीआरडी के जवानों ने बताया कि जिले में लगभग 480 पीआरडी के जवान है। लगभग 270 जवानों की ड्यूटी ही लगती है। शेष बचे हुए जवानों की ड्यूटी नहीं मिलने के कारण इस भीषण महंगाई में परिवार का पालन पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जवानों को साल में 6 से 7 महीना ही मुश्किल से ड्यूटी मिल पाती है। जिससे घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।