मिर्ज़ापुर: एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले चार अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशों को अदलहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में खुलासा
पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में अदलहाट पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शातिर अपराधी क्राइम ब्रांच की टीम बनकर बोलेरो में बैठाकर पीड़ितों को उठा ले गए थे, उनसे ₹1 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। इनके कब्जे से तमंचा समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।