हथुआ: हथुआ अस्पताल में ड्यूटी से गायब मिले तीन चिकित्सक, एस.डी.ओ. ने किया औचक निरीक्षण
हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन ने देर शाम रामदुलारी कुंवर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। जिनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। निरीक्षण के क्रम में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रभात कुमार तथा डॉ. रंजन कुमार ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले।