पटना ग्रामीण: पटना में रिटायर्ड कोल मैनेजर के घर 19 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर
पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में अलकापुरी स्थित रिटायर्ड कोल इंडिया चीफ मैनेजर श्रीकृष्ण सिंह के घर 19 लाख की चोरी हुई। चोर 1 लाख नकद व 18 लाख के सोना-हीरे के गहने लेकर फरार हो गए। घटना 24 सितंबर रात 3:15 बजे की है, जो CCTV में कैद हुई। फुटेज में तीन चोर हेलमेट पहने घर से निकलते दिखे। इस संबंध में 26 सितंबर की दोपहर 3 बजे पीड़ित श्री कृष्ण सिंह ने बताया।