पटना ग्रामीण: पटना पूर्वी SP परिचय कुमार ने दी जानकारी, अवैध हथियारों के साथ 09 अभियुक्त गिरफ्तार
पटना के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोहल्ला में अवैध हथियार रखने की सूचना पर पुलिस ने पटना पूर्वी SP के निर्देशन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर 09 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 05 रायफल, 02 पिस्टल, 03 मैगज़ीन, 29 कारतूस और 03 खोखा बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।