पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई, पटना वेस्ट SP ने गिरफ्तारी और बरामदगी की दी जानकारी
SSP पटना के निर्देश पर पटना वेस्ट SP के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटे में 18 अभियुक्त गिरफ्तार हुए,जबकि दबिश से 7 ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। छापेमारी में 4 देशी पिस्टल,58 कारतूस,6 मैग्जीन,हथियार बनाने के उपकरण,393 ग्राम स्मैक और 37 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।