पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार की योजना से 75 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक मदद, पटना जदयू कार्यालय में मनाया गया जश्न
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त के रूप में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जाने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को सीधे खाते में राशि मिलने की घोषणा के तुरंत बाद दोपहर 12 बजे राजधानी पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया।