पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी से शराब, हथियार और वाहन बरामद, SP परिचय कुमार ने प्रेस को दी जानकारी
पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी स्थित एक कमरे में अवैध विदेशी शराब भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 169.5 लीटर अवैध विदेशी शराब,01 पिस्टल,01 देशी कट्टा,16 जिंदा कारतूस,01 खोखा,03 मैगज़ीन, 01 चाकू,08 मोबाइल,02 लैपटॉप,01 स्कूटी,01 बाइक एवं कई कागजात बरामद हुए। इस सफलता की जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे पटना पूर्वी sp परिचय कुमार ने दी है।