पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाने के पीएसआई को निगरानी विभाग ने ₹7 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
पटना के बहादुरपुर थाना में पदस्थापित पीएसआई अजय कुमार को निगरानी विभाग ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे 7 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार अजय कुमार को निगरानी की अदालत में पेश किया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।