अटेर: वाटर वर्क्स पर घरों के बाहर लगे पानी के मीटरों पर चोरों का धावा, CCTV में कैद हुई वारदात,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ater, Bhind | Aug 12, 2026 भिंड शहर के वाटर वर्क्स स्थित टावर वाली रोड के इलाके में पानी के मीटरों की चोरी का मामला सामने आया है। कुछ समय पहले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टाटा कंपनी द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाकर घरों के बाहर नलों के मीटर लगाए गए थे। अब अज्ञात चोर इन मीटरों और उनमें लगे पीतल के बाल को निशाना बना रहे हैं।