मंडला: बारिश में बहा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्ट, ढेंकों-बम्हनी मार्ग पर आवागमन प्रभावित
Mandla, Mandla | Jul 9, 2026 ग्राम ढेंकों में बम्हनी-ढेंकों मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्ट लगातार हुई बारिश के बाद बह गया। इसके चलते क्षेत्र के 8 से 10 गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिन्हें गुरुवार को 11 बजे क्षतिग्रस्त पुलिया पार कर जान जोखिम में डालते हुए स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।