बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में NDRF ने 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया
मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को NDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दिनांक 01 सितंबर 2026 को NDRF टीम द्वारा कुल 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों ने जिला प्रशासन एवं NDRF टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सराहनीय एवं मानवीय प्रयासों की प्रशंसा की।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
जनपदवासियों से अपील है कि नदी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।