विशेष परिस्थितियों में बाढ़ प्रभावितों के लिए टाउन हॉल में स्थापित किया गया अस्थाई राहत एवं आश्रय केंद्र
जनपद में आपदा की विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा टाउन हॉल में बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए समुचित राहत व आश्रय केंद्र स्थापित किया गया है।
आश्रय स्थल में प्रभावित परिवारों के निःशुल्क ठहरने, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा बच्चों के लिए दुग्ध वितरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रशासन द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे राहत व सहायता कार्यों, राशन किट वितरण एवं खाद्यान्न व्यवस्था की टाउन हॉल में उपस्थित शरणार्थियों तथा आम जनमानस द्वारा सराहना की गई है।