बड़हिया: बड़हिया में इंदुपुर गुमटी के समीप एक झोपड़ी से पुलिस ने 226 ग्राम गांजा जब्त किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के इंदुपुर में एक झोपड़ी से 226 ग्राम गांजा के साथ इंदुपुर के रहने वाले स्वर्गीय मुरारी सिंह के पुत्र राजकुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. बड़हिया थाना में कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया.