निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान दो महिला सहित तीन की हुई मौके पर दर्दनाक मौत
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिला सहित तीन की मौके पर मौत हो गई। शनिवार देर रात को हुए भीषण हादसे में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। मृतकों में मोची मोहल्ला निवासी मोहनलाल और ललिता की रिश्तेदार भी शामिल है। रेलवे स्टेशन के पास बने देवरा में शनिवार देर रात को धोक लगाकर रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ।