चरखी दादरी: पानीपत में विश्व शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, चरखी दादरी से सुंदरपाल सम्मानित
पानीपत के स्कूल में आज रविवार को दोपहर 12 बजे विश्व शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चरखी दादरी जिले के गांव कारीदास में बतौर जेबीटी शिक्षक सुंदरपाल फौगाट को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के प्रत्येक जिले के एक होनहार और उत्कृष्ट सेवा करने वाले शिक्षक को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2025 से नवाज़ा गया