जिले के गांव बडेसरा में दशहरा की रात को हुए मंदीप हत्याकांड मामले में पुलिस शनिवार को दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। क्राइम आफ सीन टीम ने मर्डर मामले में रिसीन क्रिएट किया। इसके अलावा पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आगामी जांच की जा रही है।