चरखी दादरी: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू सोमवार को करेगी जिला स्तरीय बैठक, रावलधी समेत कई गांवों में किया जनसंपर्क
एम.एस.पी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने शनिवार सायं पांच बजे बताया कि किसानों ने तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए 6 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे रोज गार्डन में जिला स्तरीय बैठक करने का फैसला लिया है जिसकी तैयारी को लेकर भाकियू प्रतिनिधि मंडल सदस्य रावलधी,कमोध,मिर्च, घिकाड़ा गांव में किसानों के साथ मिलने का जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।