चरखी दादरी जिले के गांव दगडोली निवासी उत्सव आर्य ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में चयन प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। उत्सव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे गांव दगडोली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।