पडरौना: सांसद के काफिले पर हमले के विरोध में सपा ने कुशीनगर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया, डीएम को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस कलेक्ट्रेट पर आज गुरुवार को राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। कुशीनगर ज़िले के पडरौना स्थित कलक्ट्रेट पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अगुवाई में घंटों धरना दिया और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।