पडरौना: कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन से की मुलाकात, वादों के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा
डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज गुरुवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति लाने का भरोसा दिलाया। बैठक की शुरुआत में डीएम ने खुद का परिचय देते हुए सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के साथ अधिवक्तागण मौजूद रहें