पडरौना: अंबेडकर के अपमान पर सियासी घमासान, रविन्द्र नगर धूस मुख्यालय पर भाजपा नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका
डॉ.भीमराव अंबेडकर के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो वायरल होने के बाद एक बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे बाबा साहब अंबेडकर का अपमान बताया है। रविन्द्र नगर धूस जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अखिलेश यादव का पुतला फूंका और "अखिलेश यादव मुर्दाबाद" के नारे लगाए। आरोप है कि सपा नेताओं ने बाबा साहब का किया हैं अपमान।