पडरौना: पड़रौना-कसया मार्ग के छावनी में सड़क हादसा, नशे में धुत ऑटो चालक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, ऑटो पलटने से 12 लोग घायल
कुशीनगर जनपद के पड़रौना-कसया मार्ग पर स्थित छावनी की बुलेट एजेंसी के सामने बीती रात हुआ सड़क हादसा,दर्जनों यात्री घायल। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,एक अनियंत्रित ऑटो जो नशे में धुत चालक द्वारा चलाया जा रहा था, खड़ी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त ऑटो में कुल 12 सवारियां थें मौजूद।