सुजानगढ़: कोतवाली थाने में किसान सभा ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़ कोतवाली थाने में अखिल भारतीय किसान सभा ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सुजानगढ़ को भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से जिला बनाया जाए और सालासर में कथित राजनैतिक दुर्भावना वश दर्ज प्रकरण संख्या 123 की निष्पक्ष जांच करके इसे खारिज किया जाए।