बुधवार को मोकामा के पचमहला, मरांची एवं हाथीदह का एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह के द्वारा निरीक्षण का कार्य किया गया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ कार्यालय द्वारा लगभग शाम साढ़े 7 बजे देते हुए बताया गया कि निरीक्षण के दौरान दैनिक, हाजत, मालखान, वायरलेस, सीसीटीएनएस प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कार्यों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।