बेटी अंकिता भंडारी को न्याय की पुकार, बाबा केदार से की प्रार्थना!! पुण्यतिथि पर पहाड़ी केदार Live की टीम ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, दोषियों को कठोरतम सजा देने की उठाई मांग!!
बेटी अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर पूरा उत्तराखंड एक बार फिर भावुक होकर उन्हें याद कर रहा है। अंकिता की स्मृति को नमन करते हुए पहाड़ी केदार Live की टीम ने बाबा केदारनाथ से बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की प्रार्थना की।
टीम ने कहा कि अंकिता भंडारी की स्मृति आज भी हर संवेदनशील व्यक्ति के हृदय में जीवित है। उनकी पुण्यतिथि केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि न्याय की उस पुकार को दोहराने का दिन भी है, जो आज तक समाज के बीच गूंज रही है।
पहाड़ी केदार लाइव की टीम ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि बेटी अंकिता को न्याय मिले और उसके परिवार को इस असहनीय पीड़ा से उबरने की शक्ति प्रदान हो।
टीम ने कहा कि अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वह इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोष सिद्ध होने वाले दोषियों के लिए कानून के अनुसार कठोरतम दंड की मांग करती है।
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए टीम ने कहा—“बेटी अंकिता, तुम्हें न्याय मिले, यही बाबा केदारनाथ से हमारी प्रार्थना है। तुम्हारी स्मृति सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी।”