मानपुर: बटुराबाह के महुआहार स्थित खेत में 35 वर्षीय युवक की करेंट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Manpur, Umaria | Sep 10, 2026 इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम बटुराबाह महुआहार स्थित में खेत में कृषि कार्य करने गए एक 35 वर्षीय युवक सुरेश प्रजापति पिता लल्ली प्रजापति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।बताया गया कि खेत में जीआई तार में करंट लगाया गया था।सुबह सुरेश खेत पहुंचा, जहां वह अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।