लालगंज: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय करताहां में सोमवार को छात्र-छात्राओं की एनीमिया जांच की गई
लालगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय करताहां में सोमवार को सखी सहायता डेस्क के तहत छात्र-छात्राओं की एनीमिया जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें एनीमिया एवं कुपोषण के प्रति जागरूक बनाना था।