जगदलपुर: भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया, अटल परिसर में अर्पित की श्रद्वांजलि
भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालबाग स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये।