मानिकपुर: आबकारी अधिनियम के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई सजा, 3 हजार रुपये जुर्माना
चित्रकूट। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से सरधुवा थाने के वर्ष 2023 के एनसीआर मामले में तीन आरोपियों फूलचंद, दीपेंद्र उर्फ दीपू और राकेश कुमार निवासी भौंदहा को सोमवार को सिविल जज (सीडी) एफटीसी अश्विनी उपाध्याय की अदालत ने न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। तीनों पर कुल 3 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। प्रेस नोट मंगलवार शाम 4:30 बजे जारी हुआ।