फर्रुखाबाद: गांव गौसपुर में बर्फ विक्रेता पर हुआ हमला, सिर और हाथ में आई गंभीर चोट, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
कमालगंज के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी काका बर्फ वाला गांव गौसपुर में बर्फ की सप्लाई देने गया हुआ था।वहीं कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।बर्फ विक्रेता के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल विक्रेता को CHC कमालगंज भेजा। डॉ विकास पटेल ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट है। हाथ और किसी मजबूती वस्तु से प्रहार के निशान हैं।