गढ़वाल विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास में गणेश प्रतिमा स्थापित
श्रीनगर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्रीनगर स्थित पुरुष छात्रावास में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान छात्रावास परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर छात्र नेता रूपेश नेगी सहित छात्रावास के अन्य छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रतिमा स्थापना के बाद छात्रावास में गणेशोत्सव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Parliament Street, New Delhi | Sep 14, 2026